विपक्ष द्वारा फैलाए भ्रम को दूर करेंगे देश के रक्षामंत्री


◘ पंकज वालिया 


शामली: भाजपा के प्रदेश मंत्री देवेन्द्र चौधरी ने आगामी 22 जनवरी को मेरठ में होने वाली जन जागरण जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आहवान किया है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है और इसी भ्रम को दूर करने के लिए जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। शामली जिले से जनसभा के लिए बसे रवाना होंगी। 
  जानकारी के अनुसार रविवार को भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश मंत्री देवेन्द्र चौधरी रहे। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्षी दल लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं, उनको सीएए के बारे में गलत जानकारी दी जा रही है और देश में भय व अराजकता का माहौल पैदा किया जा रहा है। सीएए कानून को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए आगामी जनवरी को मेरठ में जन जागरण जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। जनसभा को केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी संबोधित करेंगे। 
  भाजपा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर ने कहा कि जनसभा के लिए शामली जनपद से 120 बसों में 12  मंडलों से भाजपा कार्यकर्ता मेरठ पहुंचेंगे। सभा का संचालन दामोदर सैनी ने किया। बैठक में यशपाल पंवार, सुखचैन वालिया, राजेन्द्र, विशेष सरोहा, डा. मनोज शर्मा, शशि अरोरा, अभय तोमर, रवि गोयल, राजकुमार शर्मा, छत्रपाल कश्यप,  आनंद पुंडीर, सुनील पाल, सत्यपाल सिंह, डा. विपिन कौशिक, पंकज राणा, संजीव मलिक, अरविन्द कुमार, सुखदेव कुमार आदि भी मौजूद रहे।