भाजपाईयों ने मानव श्रृंखला बनाकर दिया बड़ा संदेश...


◘ पंकज वालिया


शामली: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जहां देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं वहीं कई स्थानों पर लोगों ने इसका समर्थन भी किया है। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भी सीएए के समर्थन में शहर के शिव चौक पर मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को सीएए के प्रति जागरूक किया।
   इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर ने कहा कि इस कानून से किसी भी भारतीय को डरने की आवश्यकता नहीं है, उनकी नागरिकता को किसी प्रकार का खतरा नहीं है। इस कानून में केवल तीन देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान में धर्म के आधार पर पीडित अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान है। इस बिल के माध्यम से किसी भी नागरिकता नहीं छीनी जाएगी। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम एक राष्ट्रव्यापी अभियान है जिसका उद्देश्य देश के एक-एक व्यक्ति तक नागरिकता संशोधन अधिनियम के उद्देश्य को पहुंचाना है। प्रसन्न चैधरी ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा सीएए कानून ऐसे लोगों के लिए बनाया गया है जो अवैध रूप से भारत में रह रहे हैं। इस कानून से देश में रहने वाले किसी भी भारतीय को कोई डर नहीं है। उनकी नागरिकता को भी खतरा नहीं है। विपक्षी पार्टियां लोगों को बहकाकर देश का माहौल खराब करवाना चाहती है। उन्होंने बिल के नाम पर किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की भी अपील की। भाजयुमो जिलाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी ने कहा कि विपक्षी पार्टियां मुस्लिमों व दलितों के वोट बटोरने के लिए सीएए के नाम पर लोगों को भडकाकर देश में बवाल करवाना चाहती है। उन्होंने अपील की कि कोई भी व्यक्ति विपक्षी पार्टियों के बहकावे में न आएं क्योंकि इस कानून से किसी भी मुस्लिम को कोई खतरा नहीं हैं। इस मौके पर भाजपां कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी,  सुखचैन वालिया, डा. अनुराग शर्मा, पंकज गुप्ता, अमित गर्ग, घनश्याम पारचा, संजीव चौहान, संजीव कुमार, शशि अरोरा, विशेष सरोहा, पूरण जाटव, नसीम भूरा, राजकुमार बालियान, गोरी शंकर, मनीष नामदेव, अनिता बंसल, आशू नामदेव, रितेश कोरी, सचिन जैन, रितेश कोरी, बादल गौतम मौजूद रहे।