शामलीः इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सएप पर इंसाफ नाम का एक ग्रुप खूब सुर्खियां बंटोर रहा है। इस ग्रुप में हो रही बातों पर गौर फरमाई जाए, तो यह लव जेहाद से जुड़े बड़े रैकेट का खुलासा करने वाला है। समूह दुबई में नौकरी करने वाली एक महिला द्वारा खुद के साथ बीती आपबीती को जनता के सामने रखकर इंसाफ मांगा जा रहा है, लेकिन 24 घंटे सोशल मीडिया की निगरानी करने वाले पुलिसिया पहरेदारों की नजर अभी इस ग्रुप पर नही पड़ पाई है। इतना ही नही ग्रुप पर इंसानी खून को फीका करने की बातें भी हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार गहरी नींद में सोए हुए हैं।
हाल ही में देश में हिंसा भड़काने में व्हाट्सएप का इस्तेमाल किसी से छिपा नही रह गया है। पुलिसिया पहरेदार इसी वजह से व्हाट्सएप गु्रपों पर 24 घंटे निगरानी के दावें कर रहे हैं, लेकिन इन दिनों इंसाफ नाम का एक व्हाट्सएप ग्रुप पुलिस के इन दावों की पोल खोलने के साथ ही लव जेहाद से जुड़ा एक बड़ा खुलासा भी कर रहा है।
दरअसल ग्रुप का संचालन दुबई में नौकरी करने वाली दिल्ली की एक महिला द्वारा किया जा रहा है। महिला ग्रुप पर अपना दर्द ब्यां करते हुए खुद के साथ बीती आपबीती को उजागर कर जनता से इंसाफ मांग रही है। शायद इसी वजह से ग्रुप का नाम भी 'इंसाफ' ही रखा गया है। महिला यह भी बता रही है कि एक व्यक्ति ने खुद का हिंदू नाम बताकर उसे अपने प्रभाव में लिया, वह उसके साथ कई सालों तक रिलेशनशिप में रहा, लेकिन धीरे-धीरे उसने उसका सबकुछ लूट लिया।
महिला को गाली देते हैं लोग
इंसाफ ग्रुप पर दुबई में नौकरी करने वाली महिला रोजाना लोगों के सामने अपना दर्द ब्यां करते हुए मद्द की अपील कर रही है, लेकिन ग्रुप में उसके द्वारा आरोपी बनाए गए लोग भी शामिल है, जो रोजाना महिला के साथ गाली-गलौच भी करते हैं। ग्रुप से जोड़े गए कई संभ्रांत लोग इस पर खामोशी ब्यां करते नजर आते हैं, लेकिन मसला कुछ भी हो, महिला के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी सूरत में सही नही ठकराया जा सकता। महिला इस बात की भी पैरवी कर रही है कि आरोपी जो कि पूर्व में एक ड्राईवर बताया जा रहा है, उसने किस तरह अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए उसका इस्तेमाल किया। उसका घर तक बेच लिया। अब वह दुबई में नौकरी कर रही है, क्योंकि यहां पर उसका कुछ भी नही बचा है। फिलहाल ग्रुप पर चल रही गुफ्तगु एक विशेष कस्बे के लोगों की रातों की नींद उड़ाने का काम जरूर कर रही है।