शामली में नन्हें-मुन्हें बच्चों ने पेश की यह बड़ी मिसाल...


शामली: पूरा देश क्रिसमस डे के उल्लास में डूबा हुआ है। चारों तरफ इस त्यौहार की धूम मची हुई हैं, वहीं शामली में कुछ नन्हें मुन्हें बच्चों ने इस दिन बड़ी मिसाल पेश की। बच्चों ने भारतीय संस्कृति को जिंदा रखने के लिए क्रिसमस डे को तुलसी पूजन दिवस के रूप में मनाया। नन्हें—मुन्हों बच्चों द्वारा की गई इस आगाज की बुद्धिजीवियों द्वारा प्रसंशा की जा रही हैं, क्योंकि यह भारतीय संस्कृति को मजबूती देना का एक अनूठा प्रयास है। 
 बुधवार को शामली के निर्मल वालिया मार्ग पर बच्चों द्वारा क्रिसमस डे पर तुलसी पूजन किया गया। बच्चों ने अपनी अनूठी श्रद्धा के साथ मां तुलसी का पूजन करते हुए उनका श्रृंगार भी किया। बच्चों द्वारा एक दूसरे को मिठाई बांटकर शुभकामनाएं भी दी गई। नन्हें—मुन्हें बच्चों के इस प्रयास को देखकर समाज के लोग भी खुद को नही रोक पाए। उन्होंने बच्चों के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन करते हुए भारतीय संस्कृति को मजबूत करने के उनके प्रयास की प्रशंसा की। बच्चों ने क्रिसमस ट्री की तरह की औषधीय और धार्मिक तुलसी के पौधे को सजाते हुए अपनी आस्था भी प्रकट की। तुलसी का पूजन कर एक दूसरे में खुशियां भी बांटी। इस मौके पर आर्यन, जतिन, आयुष, युवराज, अभिराज, ओम, वैष्णवी, खुशी, आदि उपस्थित रहे।