बीजेपी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत...


शामली: नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर का शामली आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि वें पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जिले में भारतीय जनता पार्टी की जड़े मजबूत करने का कार्य करेंगे।  
 जानकारी के अनुसार रविवार को भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर मेरठ से शामली पहुंचे। जिलाध्यक्ष बनने के बाद जनपद आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।  भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गांव लिसाढ से स्वागत शुरू किया।  उनका काफिला मेरठ-करनाल हाईवे से शहर में प्रवेश करने के बाद शहर के विभिन्न मौहल्लों तथा चैराहों से होकर गुजरा। कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, व्यापारियों और आम जनमानस ने फूल मालाओं के माध्यम से जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। ढोल नगाडों के साथ गाडियों का काफिला लगातार बड़ा होता चला गया। इसके चंलते कई स्थानों पर जाम के हालात भी देखने को मिले। जिलाध्यक्ष के साथ मौजूद सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल का भी जनता ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर  ने शामली दर्पण को बताया कि बीजेपी का प्रत्येक कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष है, वें सिर्फ एक कार्यकर्ता ही हैं। उन्होंने कहा कि हम सब इसी मेहनत और लगन से दिन-रात कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से  संगठन के प्रति समर्पण भाव से काम करते हुए जनता की समस्याओं को उजागर करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि  वह जिले के प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर पार्टी को मजबूत करने  का कार्य करेगे।  समस्याओं को भी उठाकर जनता की तकलीफों को दूर किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से भी सहयोग की अपील की। पार्टी कार्यालय पर भी स्वागत समारोह का आयोजन हुआ।