10 दिसंबर को दिल्ली में नाराजगी जाहिर करेंगे भट्टा स्वामी


शामली: शामली ईट निर्माता समिति के पदाधिकारियों ने सरकार द्वारा नये नये कानून बनाकर थोपे जाने का आरोप लगाते हुए आगामी 10 दिसंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किए जाने का निर्णय लिया है। उन्होने मांगे पूरी न होने पर आन्दोलन करने की भी चेतावनी दी है। 
  शुक्रवार को शामली ईट निर्माता समिति के पदाधिकारियों ने कैराना रोड स्थित ब्रेक प्वाइंट रेस्टोरेंट पर प्रेसवार्ता को संबोधित किया। समिति के जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र मलिक ने कहा कि अखिल भारतीय ईट व टाईल निर्माता संघ नई दिल्ली के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ईट निर्माता समिति के आहवान पर ईट भटटा व्यापारियों द्वारा आगामी 10 दिसंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर एक विशाल धरना प्रदर्शन किया जायेगा। जहां सरकार द्वारा की जा रही मनमानी का विरोध करते हुए अपनी मांगों का समर्थन किया जायेगा। उन्होने कहा कि सरकारी निर्माण कार्य में फ्लाई एैश ईट ब्लाक का प्रयोग पूर्ण तया बंद किया जाये। इसमें रेडियों एक्टिविटी होने के कारण दमा, कैंसर, चर्म रोग जैसी बीमारी होती है। ईट भटटों में मिटटी खनन से  पूर्व स्वच्छता प्रमाण पत्र को समाप्त किया जाये। सीजनल ग्रामीण कुटीर उद्योग ईट भटटों से श्रमिक कानूनों में छूट दी जाये। ईट मिटटी को माइनर मिनरल से बाहर कर खनित निती में परिवर्तन किया जाये। लाल ईट भटटों को बंद करने संबंधि पर्यावरण विभाग की          अधिसूचना को निरस्त किया जाये। इस अवसर पर महामंत्री सुनील गोयल, कृष्ण कुमार शर्मा, हरेन्द्र सिंह, महिपाल सिंह, वेदपाल चेयरमैन, विरेन्द्र फौजी, मांगेराम, अनिल कुमर, सतेन्द्र, संदीप कुमार, अजय कुमार, योगेन्द्र, गुलाब सिंह, संजय प्रधान, नीरज बालियान, वाहिद राणा, ब्रजपाल सिंह, अर्पित भारद्वाज, अजय कैराना, अब्दुल सत्तार, नरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, इमरान आदि मौजूद रहे।