प्रकाशोत्सव पर शामली में दिखा गजब का भाईचारा...

गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर शामली में भव्य एवं विशाल  नगर कीर्तन निकाला गया। इस अवसर पर भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। मुस्लिम भाईयों समेत विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों द्वारा नगर कीर्तन में शामिल लोगों और पंच प्यारों पर फूलों की वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
   


शामली:  सिखों के प्रथम गुरु गुरु नानकदेव जी के प्रकाशोत्सव पर शुक्रवार को श्री गुरुद्वारा साहिब में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां भारी संख्या में सिख समुदाय की महिलाओं व पुरुषों ने पहुंचकर गुरु दरबार में अपना मत्था टेका। इसके बाद धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ शहर में नगर कीर्तन का शुभारंभ हुआ। नगर कीर्तन श्री गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से धीमानपुरा, भिक्की मोड, गांधी चैंक, बडा बाजार, कबाडी बाजार, वीवी इंटर कालेज, हनुमान रोड, अग्रसेन चैंक आदि से होता हुआ वापस गुरुद्वारा साहिब पर जाकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन का कई स्थानों पर धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा का जोरदार स्वागत किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा गांधी चैंक में नगर कीर्तन पर फूलों की वर्षा की गयी। नगर कीर्तन का मुख्य आकर्षण गुरु के पंचप्यारे थे जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड उमड पडी। नगर कीर्तन के आगे चल रही श्र(ालु महिलाओं ने झाडू से पूरे मार्ग पर साफ किया, इसके बाद पंच प्यारे की झांकी, बैंड बाजे, ढोल नगाडों के साथ भारी संख्या में श्र(ालुओं की भीड देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। नगर कीर्तन में सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस फोर्स की भी तैनाती की गयी थी। नगर कीर्तन के लिए पूरे शहर को तोरण से सजाया गया था। नगर कीर्तन में भारी संख्या में श्र(ालुओं के मौजूद होने से शहर में जाम की स्थिति भी पैदा हो गयी। भीड के कारण वाहन जहां के तहां थम गए। पुलिसकर्मियों की काफी मशक्कत के बाद जाम खुला।