अयोध्या मामला: शामली कलेक्ट्रेट पर बनाया गया कंट्रोल रूम

अयोध्या मामले में लेकर आने वाले कोर्ट के फैसले के मद्देनजर शामली जिला प्रशासन शाति व्यवस्था के लिए सभी विशेष प्रयासों में जुटा हुआ है। इसी के तहत कलेक्ट्रेट पर कंट्रोल रूम की स्थापना भी कर दी गई है। कंट्रोल रूम का नंबर जारी करते हुए उसपर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती भी कर दी गई है। 
 
शामली: जिला मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह ने शामली दर्पण को बताया कि श्रीराम  जन्म भूमि व बाबरी मस्जिद के संबंध में माननीय सर्वोच्च न्यायलय के आने वाले निर्णय के परिप्रेक्ष्य में  जिला कलेक्ट्रट पर कंट्रोल रूम  की स्थापना कर दी गई है। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम का नंबर 01398-270203 है। जिसका प्रभारी डिप्टी कलेक्टर सुरेंद्र सिंह को बनाया गया है। डीएम ने बताया कि कंट्रोल रूम पर तीन शिफ्टों में एक-एक पुलिस और प्रशासनिक अफसर की तैनाती सुनिश्चित करा दी गई है। डीएम ने बताया कि शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के मद्देनजर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। उक्त कंट्रोल रूम अग्रिम आदेशों तक 24 घंटे सक्रिय रहेगा। गौरतलब है कि अयोध्या पर आने वाले फैसले के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था के तहत विशेष इंतजामात किए जा रहे हैं। लोगों को अफवाहों से दूर रहने , भाईचारा बनाने और शरारती तत्वों पर अंकुश लगाने की कार्रवाई पुलिस और प्रशासन कर रहा है। फैसले के बाद किसी भी तरह का माहौल खराब न हो, इसके लिए पूर्व में ही ऐतिहातन कदम उठाए जा रहे हैं। 


कंट्रोल रूम पर तैनात अधिकारी का नाम, पद और मोबाइल नंबर 
सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक- चंद्रवीर सिंह,       कार्याधिकारी, जिला पंचायत शामली, मोबाइलः 9997733144, सुधीर कुमार, पुलिस उप निरीक्षक, 8384855280


दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक- जगबीर सिंह, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, जनपद शामली, 9457841576, नेत्रपाल सिंह, पुलिस उप निरीक्षक


रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक- डीडी यादव, मनोरंजन कर निरीक्षक, शामली, 9454837189, नरेंद्र सिंह, पुलिस उप निरीक्षक, 7011834235