सर्व सेवा सम्मान समिति व विद्यार्थी संगम ने मनाया दीपावली मिलन

 सर्व सेवा सम्मान समिति और भारतीय विद्यार्थी संगम द्वारा दीपावली पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एक दूसरे को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दी गई।



शामली: सर्व सेवा सम्मान समिति द्वारा टंकी रोड स्थित राजा रानी विवाह मंडप में पारिवारिक दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय संगल ने सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। विशिष्ठ अतिथि सतीश गोयल ने कहा कि दीपावली के मौके पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। संरक्षक वीरेन्द्र संगल, अध्यक्ष गिरधारीलाल नारंग, सचिव मुकेश तायल, निखिल जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कपल्स गेम, सिंगल गेम्स, लक्की ड्रा, बच्चों के गेम, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आदि का भी आयोजन किया गया तथा प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अरविन्द दृष्टा, यशस्वी पंवार, अमन गर्ग, सचिन जैन, अरविन्द साहनी, जगदीश अरोरा, भूपेन्द्र खन्ना, हर्ष मित्तल, श्रवण संगल, संजय, अनुराग गोयल, निखिल गोयल आदि भी मौजूद रहे। वहीं भारतीय विद्यार्थी संगम शामली द्वारा कैराना रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रघुवीर सिंह आर्य, संरक्षक पूरनचंद आर्य व अध्यक्ष अनुराग जैन ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर तम्बोला गेम का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी सदस्यों ने बढ-चढकर भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि रघुवीर सिंह आर्य ने दीपावली के पर्व की जानकारी देते हुए बताया कि पांच दिनी दीपावली का पर्व देश को प्रमुख त्यौहार है। यह त्यौहार हमें आपसी प्यार, सौहार्द का संदेश देता है। इस दिन भगवान राम अयोध्या वापस लौटे थे जिनके आने की खुशी में पूरे देश में दीपक जलाए गए थे। अध्यक्ष अनुराग जैन ने कहा कि दीपावली का पर्व दीपों का पर्व है, इस पर्व को सभी को मिल जुलकर मनाना चाहिए। इस अवसर पर मनोज धीमान, विजय शर्मा, डा. अजय चौधरी, सुधीर सिंघल, अनुराग जैन, राम अवतार ऐरन, डा. राजीव बंसल, विनोद मोघा, प्रभात भार्गव, डा. मनोज मित्तल, सुनील अरोरा, मुकेश गर्ग एडवोकेट, नंदकुमार कंसल, दीपक शर्मा, ब्रजपाल शर्मा, सतेन्द्र शर्मा, राजकुुमार बालियान, रामकुमार वर्मा, दीपक कौशिक आदि भी मौजूद रहे।