सराहनीय: भाजपा युवा मोर्चा ने शहीदों के घर मनाई दीपावली

 भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शनिवार को शहीदों एवं पूर्व सैनिकों के परिवारों के साथ दीपावली मनाते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।


 



शामली: भाजपा युवा मोर्चा ने इस बार दीपावली पर्व शहीद के परिवारजनों के साथ मनाई। इसी के चलते शनिवार को भाजयुमो पदाधिकारियों ने शहीद अमित कोरी के आवास पर दीपक जलाए। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पुनीत द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष डा. अनुराग शर्मा द्वारा शहीद अमित कोरी के पिता को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अमित कोरी देश और समाज का गौरव है। शहीद ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी है। उनका बलिदान कभी भुलाया नही जा सकता। इस अवसर पर महामंत्री देवाशीष वर्मा, नगर अध्यक्ष मनीष भटनागर, स्पर्श भटनागर, वंश मेहरा, पारस भारद्वाज, वैभव शर्मा आदि उपस्थित रहे।